BJP का एजेंडा सिर्फ विकास और समर्पण! नीरज सिंह ने रखी साफ़ बात #PoliticsToday
जनता की सेवा ही BJP की राजनीति का असली चेहरा! बोले नीरज सिंह
लखनऊ: भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आधार त्याग, तपस्या और समर्पण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे ‘मैं’ नहीं, ‘हम’ की भावना के साथ कार्य करें और हर दरवाजे तक पहुंचकर जनता की आवाज बनें।
पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीरज सिंह ने कहा कि यदि किसी बुजुर्ग को इलाज की जरूरत है, किसी युवा को नौकरी चाहिए या किसी विद्यार्थी को पढ़ाई के लिए सहयोग चाहिए, तो उसे पूरा करना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि सेवा भाव से कार्य करना ही भाजपा की कार्य संस्कृति है। विपक्ष पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप हैं, जबकि भाजपा के नेताओं पर आज तक कोई दाग नहीं लगा।
अपने पिता राजनाथ सिंह का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वे देश के गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, पार्टी अध्यक्ष और यूपी के मुख्यमंत्री रहे, फिर भी उन पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा।
नीरज सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रसिद्ध पंक्तियों को उद्धृत करते हुए कहा—
“भारत कोई भूमि का टुकड़ा नहीं है, यह एक जीवंत राष्ट्रपुरुष है। हमारी अस्थियाँ गंगा में बहने के बाद भी ‘भारत माता की जय’ कहेंगी।”
उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा कोई जेब भरने वाली पार्टी नहीं है—यह केवल सेवा, समर्पण और राष्ट्र के लिए कार्य करने का मंच है।
“मैं आज भी किसी की एक चाय तक का दोषी नहीं हूं,” यह कहते हुए उन्होंने पार्टी की निष्ठा और पारदर्शिता पर ज़ोर दिया।
नीरज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विकास की ऐसी गाथा लिखी है, जिसकी गूंज आज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है।
कार्यकर्ताओं से उन्होंने आचार, विचार और संस्कार को आत्मसात करने की अपील की, और कहा कि यह विचारधारा केवल भाजपा में ही संभव है।
अंत में उन्होंने लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि लखनऊ महानगर आने वाले समय में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। साथ ही पूर्व विधायक ओपी श्रीवास्तव, पार्षदगण, मंडल अध्यक्षों व समस्त कार्यकर्ताओं को पार्टी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
#BJP #NeerajSingh #IndianPolitics #BJPMission #PublicService #PoliticalShorts #BharatiyaJanataParty #NarendraModi