Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)

सर्विलांस, स्वाट व थाना लोनीकटरा को मिली बड़ी सफलता पांच शातिर लुटेरों को किया गया गिरफ्तार!

बाराबंकी जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट, सर्विलांस टीम व थाना लोनीकटरा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना लोनीकटरा पर पंजीकृत सम्बन्धित पांच शातिर लुटेरों- आकाश वर्मा आदर्श साहू, अमर शाह मोहम्मदपुर अंकुश वर्मा . अरूण इन् पाँचो को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 8150/-रुपये व 02 तमंचा 03 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 तमंचा व जिंदा कारतूस 315 बोर, दो चाकू व 07 मोबाइल फोन से सम्बन्धित व घटना करने में प्रयुक्त तीन मोटर साइकिलों को बरामद किया गया है । और साथ ही अभियुक्तों के विरुद्ध थाना लोनीकटरा पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है ।
पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा जनपद गोण्डा व अन्य जनपदों में लूट की योजना बनाने की बात स्वीकार की गई है। अभियुक्त आदतन अपराधी हैं। गिरफ्तार अभियुक्त आदर्श साहू व अमर थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ पर पंजीकृत कई मुकदमाें में वांछित भी थे इन सभी को जेल भेज दिया गया है ।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!