उन्नाव:- मनाया गया 10 दिसम्बर विश्व मानवाधिकार दिवस।


उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…
आज दिनांक 10/12/2022 में विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में राष्टीय मानव अधिकार संगठन भारत के राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष मिनाक्षी मिश्रा जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। पदाधिकारियों ,सदस्यों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया, उसके उपरांत माता सरस्वती एवं डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया| इसी क्रम में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्प अर्पित किया| पदाधिकारियों एवं सदस्यों को माला पहना कर संगठन का परिचय पत्र देकर सम्मानित किया गया ! अनुज तिवारी ने मानवाधिकार के उद्देश्य और जागरूकता के संबंध में बताया! माननीय मिनाक्षी मिश्रा जी राष्ट्रीय संरक्षक जी ने राष्टीय मानवाधिकार संगठन के विषय में मानव जाति के अधिकारों के विषय में भी विस्तार से चर्चा की और कहा कि हमारे मूल अधिकारों के साथ हमारा शिक्षा अधिकार भी जुड़ा हुआ है ,अतः आप लोग अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरुक करें और साक्षर बनाएं। जिससे उनको प्राप्त होने वाली योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके और अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें | सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में उपस्थित डा के के उपाध्याय जी जिला उपाध्यक्ष , आकृति सहयोगी राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री, अनुज तिवारी प्रदेश मीडिया प्रभारी, तारिक निज़ामी, ओम प्रकाश , संतोष कुमार यादव , राजेश बाबा, बबलू, बृजेश सिंह आदि सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहे|



