उन्नाव:- पुलिस और हत्यारोपी की मुठभेड़, भाभी की हत्या कर भाग रहा था पैर में पड़ी गोली!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के विजयखेड़ा गांव में बीती रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। आरोपी देवर ने अपनी भाभी की ईंट से वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई की, जिसमें मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया, घटना के बाद मृतका के पति ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रोहित अन्य गांव के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जैसे ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, रोहित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद आरोपी घायल हो गया।

आरोपी को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल घायल आरोपी को पकड़कर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है, आरोपी रोहित के खिलाफ हत्या और पुलिस पर हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायल आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


