Pandit Kheda Public Protest Rally: पंडित खेड़ा क्षेत्र में विकास कार्यों की मांग उठी | पंडित खेड़ा जन आक्रोश रैली
Pandit Kheda Public Protest Rally: Demands for Development and Road Construction
Pandit Kheda Public Protest Rally: विकास कार्यों की मांग पर जोर
लखनऊ के सरोजनी नगर प्रथम वार्ड के पंडित खेड़ा क्षेत्र में पंडित खेड़ा जन आक्रोश रैली का आयोजन रविवार को भव्य तरीके से किया गया। रैली में महिलाओं सहित क्षेत्र के लगभग पांच सौ से अधिक लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन का नेतृत्व विनीत मिश्रा ने किया, जिसमें स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
पंडित खेड़ा समग्र विकास समिति द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली ने क्षेत्र में विकास की मांग को लेकर इतिहास रच दिया। यह अब तक की सबसे बड़ी गैर-राजनीतिक रैली थी, जिसमें सरोजनी नगर विधानसभा के पंडितखेड़ा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के लोग शामिल हुए।
इस रैली में गोल्ड सिटी, शुभम सिटी, न्यू शुभम सिटी, आस्था एन्क्लेव, गोकुल एस्टेट, बजरंग सिटी, आर्यपुरम कॉलोनी, सोफा फैक्ट्री के पास का क्षेत्र, रामदासखेड़ा, श्याम वेलफेयर सोसायटी, निलयम कॉलोनी, कृष्ण बिहार कॉलोनी, नंदद्वार कॉलोनी, रामरक्षा नगर, द्वारिकापुरी कॉलोनी, शिवराम सिटी, और जयपुरिया स्कूल के पास के क्षेत्रों से गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
इस आयोजन में युवाओं, बुजुर्गों, भूतपूर्व सैनिकों, और विशेष रूप से पंडितखेड़ा क्षेत्र की महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने एकजुट होकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी आवाज बुलंद की, जिससे यह रैली छेत्र की सामूहिक ताकत और संकल्प का प्रतीक बन गई।
रैली की मुख्य मांगें

पंडित खेड़ा जन आक्रोश रैली भुईयन माता मंदिर से जयपुरिया तिराहे तक निकाली गई। पैदल मार्च के दौरान निवासियों ने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। इनमें अधूरे नाले का निर्माण प्रमुख मुद्दा रहा, जो पिछले एक साल से रुका हुआ है।
इसके अलावा अन्य मांगों में शामिल हैं:
- शुभम सिटी से पारा लिंक रोड का निर्माण।
- यादव आटा चक्की से पंडित अटल बिहारी वाजपेई छठ पूजा स्थल तक सड़क का निर्माण।
- मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था।
- कूड़ा प्रबंधन की उचित व्यवस्था।
Pandit Kheda ka Nala: महापौर से मुलाकात, अधूरे पड़े आरसीसी नाले के निर्माण की मांग
क्षेत्र की समस्याएं और निवासियों की भूमिका
रैली में शामिल निवासियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पंडित खेड़ा में विकास कार्यों की मांग के तहत अधूरे नाले और खराब सड़कें लंबे समय से क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई हैं।
निवासियों ने यह भी बताया कि भुईयन माता मंदिर से जयपुरिया तिराहे तक जगह-जगह सड़क खराब होने और अतिक्रमण की समस्या के साथ-साथ मार्ग प्रकाश की व्यवस्था न होने के कारण खासकर महिलाओं और बच्चों को काफी असुविधा होती है। इसके अलावा, कूड़ा प्रबंधन की खराब स्थिति और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं।




मुख्य उपस्थित व्यक्ति
इस रैली में क्षेत्र के प्रमुख लोग जैसे मनजीत सिंह, सीएन शुक्ला, यमुना शंकर त्रिवेदी, लवलेश भाटिया, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, अनूप तिवारी, बिजेंद्र ओझा, निर्भय मिश्रा, उमेंद्र पाठक, अमित सिंह, राजेश सिंह, बी पाल, आशीष, रविकांत राय, और रामशिरोमणि त्रिपाठी ने भाग लिया। सभी ने पंडित खेड़ा जन आक्रोश रैली के माध्यम से अपनी एकजुटता दिखाई।
Corruption: चंद व्यापारियों को खुश करने के लिए पंडित खेड़ा की जनता से धोखा | पंडित खेड़ा का नाला
प्रशासन से निवासियों की अपील
रैली के दौरान निवासियों ने प्रशासन से अपील की कि वे जल्द से जल्द अधूरे विकास कार्यों को पूरा करें। पंडित खेड़ा में स्ट्रीट लाइट और कूड़ा प्रबंधन की समस्या को प्राथमिकता से हल करने और सड़क निर्माण की मांग को भी तत्काल पूरा करने की आवश्यकता है।
पंडित खेड़ा जन आक्रोश रैली ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों में एक नई उम्मीद जगाई है। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इन मुद्दों पर क्या कदम उठाता है।
Mukhy maang ko sarkar jald puri kare