उन्नाव:- क्षेत्राधिकारी ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए एक घायल राहगीर को पी आर वी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया गया!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
बांगरमऊ क्षेत्र भ्रमण कर रहे क्षेत्राधिकारी ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए एक घायल राहगीर को पी आर वी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के इस कृत्य की लोगो में सराहना होती रही।
क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ अरविंद कुमार मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे तभी सुबह पहर क्षेत्र के हरदोई उन्नाव मार्ग पर किरण पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक सवार घायल अवस्था में पड़ा था जिसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी यह दृश्य देख सी ओ ने तुरंत गाड़ी रुकवाई तथा पी आर वी पुलिस को बुलाकर उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस के इस सहयोगी कार्य से लोग पुलिस कार्य की सराहना करते सुने गए।
अस्पताल में पता चला घायल रामकिशोर पुत्र भीम सिंह निवासी मंगली खेड़ा एफ 84 बाइक से बांगरमऊ आ रहा था तभी दुर्घटना का शिकार हो गया।


