Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

नगर निगम कार्यकारिणी ने पुनरीक्षित बजट 2026-27 को दी मंजूरी

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को भरवारा स्थित एसटीपी प्लांट के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की। बैठक में कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ‘पम्मी’, नगर आयुक्त गौरव कुमार, कार्यकारिणी सदस्य, सभी विभागाध्यक्ष, जोनल अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में नगर निगम लखनऊ के पुनरीक्षित बजट वर्ष 2026-27 को कार्यकारिणी द्वारा मंजूरी प्रदान की गई। नगर निगम ने वर्ष 2026-27 के लिए कुल आय ₹374034 लाख में प्रारंभिक अवशेष रुपये 157894.74 लाख को मिलाकर सकल आय 531928.74 लाख के सापेक्ष राजस्व, पूँजी एवं, उच्चंत का कुल व्यय ₹373956.42 लाख का अनुमति व्यय प्रस्तावित किए है, आय और व्यय के परस्परित समायोजन उपरांत रुपये 157972.32 लाख के अंतिम अवशेष के साथ कार्यकारिणी ने पुनरीक्षित बजट को पास किया है। यह बजट तीन प्रमुख भागों—राजस्व लेखा, पूँजी लेखा, और उच्चन्त लेखा—में विभाजित है।

पुनरीक्षित बजट में राजस्व आय ₹2,600.34 करोड़ तथा राजस्व व्यय ₹2,599.56 करोड़ रखा गया है। वहीं पूंजीगत आय और पूंजीगत व्यय दोनों के लिए ₹1,106 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

🔴 गृहकर से ₹811 करोड़ की आय का लक्ष्य
बजट में नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न स्रोतों को शामिल किया गया है। गृहकर से ₹811 करोड़, राज्य वित्त आयोग से ₹1,126 करोड़, विज्ञापन शुल्क से ₹16 करोड़, यूजर चार्ज से ₹100 करोड़ तथा नगर निगम की संपत्तियों से संबंधित आय के लिए भी प्रावधान किया गया है।

पूंजीगत प्राप्तियों में विभिन्न वित्त आयोगों, योजनाओं एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त होने वाली धनराशि शामिल है। इसमें सीएम ग्रिड योजना के लिए ₹300 करोड़, 15वें वित्त आयोग के लिए ₹175 करोड़ तथा 16वें वित्त आयोग के लिए ₹250 करोड़ सहित विभिन्न योजनाओं के लिए प्रावधान किया गया है।

🔴 सड़क, निर्माण और अवस्थापना कार्यों पर विशेष जोर
पुनरीक्षित बजट में सार्वजनिक निर्माण से संबंधित कार्यों के लिए करीब ₹1,319 करोड़ का प्रावधान है। इसके अंतर्गत सड़क एवं मार्गों की मरम्मत, निर्माण, अवस्थापना संबंधी कार्यों, भवन निर्माण सहित विभिन्न कार्यों को शामिल किया गया है।

🔴 स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन के लिए ₹585 करोड़ से अधिक
नगर निगम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल निकासी, सफाई एवं ठोस कचरा प्रबंधन से संबंधित मदों में कुल करीब ₹585.05 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसमें नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई, केंद्रीय कार्यशाला तथा अन्य संबंधित मदें शामिल हैं।

इसके अलावा स्वास्थ्य एवं पशु चिकित्सा, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था, पार्कों, विद्यालयों, पेंशन, डिजिटलीकरण तथा अन्य नागरिक सुविधाओं के लिए भी बजट में धनराशि का प्रावधान किया गया है।

🔴 जलकल विभाग का पुनरीक्षित बजट प्रस्तुत
जलकल विभाग ने भी अपना वर्ष 2026-27 का बजट कार्यकारिणी के सामने रखा। विभाग ने बताया कि जलापूर्ति और सीवर व्यवस्था के संचालन के लिए ऑनलाइन बिलिंग, नई मांगों का सृजन और बेहतर वसूली के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यकारिणी ने जलकल विभाग के बजट को भी स्वीकृति दी।

आय
राजस्व आय: ₹352.013 करोड़
पूँजी आय: ₹120.300 करोड़
कुल आय: ₹472.313 करोड़

व्यय
राजस्व व्यय: ₹307.030 करोड़
पूँजी व्यय: ₹176.420 करोड़
कुल व्यय: ₹483.450 करोड़

बैठक में बजट से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के उपरांत कार्यकारिणी द्वारा पुनरीक्षित बजट वर्ष 2026-27 को पारित किया गया।

मनीष मिश्रा

राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!