Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

व्यापारी राजनीति के जनक पं. श्याम बिहारी मिश्र जी की पंचम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक एवं बिल्हौर लोकसभा से चार बार के सांसद, व्यापारी राजनीति के जनक ब्रह्मलीन पं. श्याम बिहारी मिश्र की पंचम पुण्यतिथि पर आज कानपुर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कलेक्टर गंज स्थित कैंप कार्यालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ व्यापारियों ने पं. मिश्र जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित जी व्यक्ति नहीं, विचारधारा थे। उन्होंने बिखरे हुए व्यापारी समाज को एक सूत्र में पिरोकर उसे स्वाभिमान, मान-सम्मान एवं गरिमा के साथ जीने की दिशा दी। उनके द्वारा व्यापारियों के हित में किए गए संघर्ष और संगठन को दी गई मजबूती को कभी भुलाया नहीं जा सकता। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि पंडित जी ने ही सबसे पहले व्यापारी समाज को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया और इंस्पेक्टर राज, टैक्स आतंक के विरुद्ध पहली बुलंद आवाज़ उठाई। आज भी उनके द्वारा स्थापित संस्थाएं पूरे देश में व्यापारी हितों की रक्षा के लिए समर्पित हैं। सभा में उपस्थित सभी व्यापारियों ने शपथ ली कि वे पं. श्याम बिहारी मिश्र के बताए मार्ग पर चलते हुए व्यापार मंडल को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा व्यापारी एकता को सर्वोपरि रखेंगे। सभा का समापन “जब तक सूरज चांद रहेगा, चाचा श्याम बिहारी मिश्र का नाम रहेगा” और “पंडित श्याम बिहारी मिश्र अमर रहें” के नारों के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!