Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- थाना गंगा घाट पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।।

उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…

आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक गंगा घाट के आदेश के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक द्वारा आगामी त्यौहार होली व शब ए बरात के दृष्टिगत पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया।

मीटिंग में थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान व सम्भ्रान्त व्यक्ति धर्मगुरु उपस्थित हुए।

होली के त्यौहार को लेकर कोतवाली परिसर में बैठक, कैसे मनाई जाएगी होली प्रशासन के अनुसार दिए गए संदेश।

होली पर्व को देखते हुए कोतवाली गंगा घाट मे पीस कमेटी का आयोजन। सभी जात धर्म के लोग इस मीटिंग में उपस्थित हुए।

गंगा घाट में आज सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार गुप्ता एवं थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने क्षेत्र के सभी धर्म गुरुओं को बुला कर पीस कमेटी मीटिंग का आज आयोजन किया गया। सभी धर्म जाति के लोगों से आपसी भाईचारा कायम करने का आग्रह किया होली एवं शबे बरात त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।

इस पीस कमेटी मीटिंग में बालू घाट के उपनिरीक्षक लोकनाथ गुप्ता, बिंदा नगर के उप निरीक्षक रवि शंकर मिश्रा एवं सभी उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव नगर दिनेश कुमार गुप्ता एवं गंगा घाट कोतवाली प्रभारी ने सभी उप निरीक्षकों को अपने अपने क्षेत्र की निगरानी के आदेश जारी किये।।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!