Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

विश्व प्रसिद्ध होली पर वृंदावन में नहीं चल सकेंगे ई-रिक्शा

मथुरा।ब्रज की प्रसिद्ध होली में इस बार वृंदावन में प्रतिबंधित रहेंगे ई-रिक्शा। रंगभरी एकादशी के मौके पर वृंदावन के अंदर गुरुवार शाम से ही शिक्षा संचालन प्रतिबंध कर दिया है जो लगातार शनिवार तक जारी रहेगा।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने वृंदावन के अंदर ई-रिक्शा संचालन बंद करने का बड़ा निर्णय लिया है अगर ई-रिक्शा संचालित मिले तो पुलिसकर्मियों को उनके ई-रिक्शा सीज करने होंगे।यातायात पुलिस प्रभारी रवि भूषण शर्मा ने बताया कि 3 मार्च को पड़ने वाली रंगभरनी एकादशी के चलते 2 मार्च शाम से लेकर 4 मार्च तक वृंदावन के अंदर ई-रिक्शा संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है। वृंदावन के प्रतिबंधित क्षेत्र को छोड़कर ई रिक्शा संचालन हो सकता है अगर की ई-रिक्शा चलते मिले तो प्रशासन के अनुसार वह ई रिक्शा को सीज कर देंगे।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!