Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव :- सीडीओ ऋषिराज ने किया सफाई कार्य का औचक निरीक्षण ।।

उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…

जन समस्याओं को देखते हुए सीडीओ ऋषिराज द्वारा अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, प्रान्तीय खण्ड एवं सहायक अभियन्ता डी॰आर॰डी॰ए॰ के साथ संयुक्त रूप से रसूलाबाद रजबहा, साइट कोटरा बीरमपुर के पास सिंचाई विभाग द्वारा कराए गए रजबहे की सिल्ट सफाई के कार्य का औचक निरीक्षण किया गया।।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम द्वारा एक स्थान पर नहर कटी हुई पायी गयी, जिसे ग्राम वासियों द्वारा जलमग्न हो रहीं फसलों को बचाने के लिए स्वयं के संसाधन से तटबन्ध को दुरुस्त कराया गया था।निरीक्षण में पता चला कि सिंचाई विभाग द्वारा नहर के कटान को रोकने के लिए स्थल पर कोई कार्य नहीं कराया गया है।

सीडीओ के समक्ष इस बात की पुष्टि स्थानीय लोगों/ ग्रामवासियों द्वारा भी की गयी है। सिंचाई विभाग की इस लापरवाही को लेकर सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी।।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!