Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- जिला निर्वाचन अधिकारी ने सामान्य निर्वाचन 2023की मतगणना को मद्देनजर रखते हुए कालेज मे बनाए गये मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण।।

उन्नाव से संवाददाता अनुज तिवारी की रिर्पोट…

उन्नाव नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे द्वारा अधिकारियों के साथ तहसील उन्नाव सदर के अन्तर्गत नगर निकायों की मतगणना हेतु डीएसएन काॅलेज में बनाए गए मतगणना केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतगणना केन्द्र में स्ट्रांग रूम, गणना टीमों, मतगणना कार्मिकों, गणना हेतु मेजों की व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गयी तथा समस्त आरओ एवं एआरओ को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्र से संबंधित मतगणना केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा लें ताकि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी कार्मिक,सीडीओ ऋषिराज, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र सिंह, एसडीएम सदर नुपूर गोयल, क्षेत्राधिकारी सदर आशुतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!