उन्नाव:- उपद्रव व मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।


उन्नाव से संवाददाता अनुज तिवारी की रिर्पोट….
फतेहपुर चौरासी उन्नाव 9 मई पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सफीपुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा उपद्रव व मारपीट के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
07.05.2023 को थाना फतेहपुर चौरासी पर उपद्रव व मारपीट के संदर्भ में मु0अ0सं0- 163,23 धारा 147,323,308,435,504,506,389 भादवि व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया था।
आज 9 मई को मुकदमा उपरोक्त वांछित अभियुक्त कुलदीप पुत्र रामचन्द्र उम्र 35 वर्ष नि0 ग्राम विजय खेड़ा मजरा झूलूमऊ थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव को उ0नि0 श्री जन्मेदय सिंह मय हमराह फोर्स द्वारा शीतला देवी मन्दिर कस्बा फतेहपुर चौरासी के पास से गिरफ्तार किया गया।



