लखनऊ :- लोगों की सुरक्षा का दावा ठोकने वाली पुलिस इंस्पेक्टर की मोटरसाइकिल चोरी।।


लगातार हो रही वारदातो से दहशत में लोग पीजीआई थाने की कल्ली चौकी क्षेत्र में अपराध का दायरा दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। आम जनता लगातार घट रही घटनाओं से डरी सहमी है वहीं अपराधी अब पुलिस को भी अपना निशाना बना कर खुली चुनौती दे रहे हैं।
शुक्रवार कल्ली पश्चिम में जहां सात दिवसीय चल रही भागवत कथा के धार्मिक कार्यक्रम में तीन वृद्ध महिलाओं से चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई वहीं ठीक उसी दिन मोटरसाइकिल दिन शुक्रवार को ही पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर की मोटरसाइकिल की चोरी होने की वारदात पर पीजीआई पुलिस सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है।
बता दें कि बीते शुक्रवार कल्ली चौकी क्षेत्र में शाम लगभग छः बजे धार्मिक कार्यक्रम में कथा सुनने आई तीन वृद्ध महिलाओं के गले में पड़ी सोने की चैन शातिरो ने हथिया ली पुलिस अभी इस घटना को समझने में लगी ही थी कि दूसरी तरफ उसी दिन और लगभग उसी समय पर कल्ली बाजार में सब्जी खरीदने आए पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर की पल्सर मोटरसाइकिल चोरों ने पार कर दी।
मिली जानकारी के मुताबिक रमेश चन्द्र इंस्पेक्टर की हैसियत से गैर जनपद में तैनात हैं। रमेश चंद्र पहले राजधानी लखनऊ में भी तैनात रह चुके हैं। उसके मुताबिक वो कल्ली की नवीन पुलिस लाइन अपने निवास से कल्ली बाजार में सब्जी खरीदने आए थे। पुलिस चौकी से चन्द कदमों की दूरी पर वो अपनी मोटरसाइकिल खाड़ी कर सब्जी खरीदने चले गए। वापस आने पर अपनी जगह पर गाड़ी ना पा कर आसपास खोजबीन की लेकिन गाड़ी नहीं मिली।
पीजीआई पुलिस ने पीड़ित इंस्पेक्टर की तहरीर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों मामलों की छानबीन पुलिस कर रही हैं लेकिन दोनों घटनाओं के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी खाली हाथ है।


