Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- कारोबारियों के बीच लगाई ‘पाठशाला’- बताए अग्निसुरक्षा के अहम टिप्स।।

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

उद्यमियों को गाइड लाइन के अनुसार अग्निशमन यंत्रों को अपने कारखानों व प्रतिष्ठानो में लगाने की अपील। यूपी के जिला उन्नाव में DG अग्निशमन ने उन्नाव के उद्यमियों व कारोबारियों के बीच जाकर आग लगने की स्थित में काबू पाने की तरीका बताने की ‘पाठशाला’ लगाई है । DG ने उद्यमियों व कारोबारियों को अहम टिप्स दिए हैं।

उद्यमियों को गाइड लाइन के अनुसार अग्निशमन यंत्रों को अपने कारखानों व प्रतिष्ठानो में लगाने की अपील।वहीं DG ने छोटे दुकानदारों के बीच सीधे पहुंचकर संवाद करते हुए आग लगने पर बचाव के तरीके बताए । DG ने दुकानदारों से अग्निशमन विभाग के मानकों के तहत फायर संयंत्रों को लगाने पर विशेष बल दिया । फायर संयत्र न लगाए जाने पर कार्रवाई की बात भी कही है। DG की जागरूकता पाठशाला को सभी ने सराहा है । लखनऊ व कानपुर में हुई आग की बड़ी घटनाओं के बाद अग्निशमन विभाग ने उद्यमियों, स्कूल संचालकों, निजी अस्पताल संचालकों व छोटे दुकानदारो के बीच जागरूकता अभियान चलाया है।

बुधवार की दोपहर DG अग्निशमन एवं आपात सेवाएं अविनाश चंद्र उन्नाव पहुंचे DG ने दही थाना क्षेत्र के आईआईए सभागार में उद्यमियों, कारोबारियों, स्कूल प्रबंधकों , नर्सिंग होम संचालकों के साथ जागरूकता बैठक की । DG ने कारखानों के अलावा आवसीय इमारतों व व्यावसायिक इमारतों में अग्निशमन संयत्रों को नियमों के तहत लगवाने को जागरूक किया है ।

आगे बताया कि आग की घटना की सबसे ज्यादा वजह शार्ट सर्किट सामने आ रही हैं । जिससे बचाव के लिए इलेक्ट्रिक वायरिंग को रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक मैकेनिक से समय-समय पर चेक कराने की बात कही । DG ने आग लगने पर आग पर काबू पाने के तरीके भी साझा किए हैं । DG ने उन्नाव शहर की सबसे व्यस्त DB मार्केट में पहुंचकर दुकानदारों से सीधा संवाद किया । दुकानदारों से दुकान में अग्निशमन यंत्रों को रखने की अपील की । इसके अलावा आग लगने पर आग से कैसे बचना है और कैसे बचाना है ।

इसके महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए हैं । DG अविनाश चंद्र ने फायर संयत्र न लगाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।डीजी अग्निशमन अविनाश चंद्र ने कहामीडिया से बातचीत में DG अविनाश चंद्र ने कहा कि आग ना लगने का उपाय लोगों को बताया गया है। आग लगने का सबसे बड़ा जो कारण है। वह है इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट है । 80% से ज्यादा केसेस में इलेक्ट्रिकल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगती है।

उन्नाव के नागरिकों व प्रदेश के नागरिकों को यह कहना चाहता हूं कि आप अपने अपने घरों की अपने अपने प्रतिष्ठानों इलेक्ट्रिकल वायरिंग की ऑडिट करवा लीजिए। अगर तार जर्जर है, पुराने हैं, कम रेटिंग के हैं। कम लोड लेने की कैपेसिटी रखते हैं। उसको चेंज करवा ले एमसीबी लगवा ले। मीटर के नीचे कोई ऐसा ज्वलनशील पदार्थ ना रखें। सीढ़ियों को खाली रखें उस पर स्टोरेज ना बनाएं। और यह सारे उपाय करके रखेंगे तो आग लगेगी नहीं। और अगर इसके बाद भी आग लग जाती है जो मौके पर है वह तुरंत उसको पता कर ले और शुरुआती स्टेज मैं कोई भी आग जो छोटी होती है तो चिंगारी होती है।

जैसे स्थानीय संसाधनों से पानी से मिट्टी से और बालू से उसको कम्बल से स्थानीय स्तर पर बुझाया जा सकता है। आग से ज्यादा खतरनाक धुआं होता है। और अब धुंवा से बचने के लिए सबसे सरलतम उपाय है और कारगर उपाय है। कि आप कपड़े को गिला करके अपनी नाक की तरफ मुंह पर लपेट लीजिए और जमीन पर लेटकर हांथो के सहारे चलते हुए बाहर निकलें । अक्सर होता है अगर आप धुंए में फंस गए हैं तो दौड़ करके भागते हैं और जब आप दौडीएगा और तेजी से सांस लीजिएगा कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड आपके अंदर जाएगी और आप तुरंत फेंड हो जायेगा । आपकी जिंदगी जोखिम में पड़ जाती है।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!