Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़फटाफट खबरेंलखनऊ

जोन-7 में सफाई व्यवस्था पर सख्ती, महिला अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

लखनऊ। नगर निगम जोन-7 में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए महिला अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई है। महापौर सुषमा खर्कवाल की शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाने की मुहिम के तहत जोन-7 में नाला-नाली सफाई और अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज किया गया।

जूनियर इंजीनियर दिव्या उपाध्याय ने मैथिली शरण गुप्त वार्ड क्षेत्र में नाला-नाली की सफाई में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाया।

कार्रवाई के दौरान हल्का विरोध भी सामने आया, लेकिन अधिकारियों ने बिना किसी दबाव के अभियान जारी रखा।
वहीं, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संचिता मिश्रा ने अतिक्रमण हटने के बाद क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलवाया।

नालों की सफाई, कूड़ा हटवाने और आसपास की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए टीम के साथ मौके पर डटी रहीं।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, स्वच्छता अभियान के तहत जोन-7 में लगातार निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है।
महिला अधिकारियों की सक्रियता से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है।

स्थानीय लोगों ने भी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि नियमित निगरानी और सख्ती से ही स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो सकती है। नगर निगम का कहना है कि शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लक्ष्य के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!