जिलाधिकारी के निर्देशन में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

मथुरा।जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में तहसील छाता के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें 172 शिकायत प्राप्त हुई।5 राजस्व,3 पुलिस और 2 नगर पंचायत तथा नगर पालिका की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिये कि सभी शिकायतों की जांच कर समय एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।इसी क्रम में तहसील गोवर्धन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में 41 शिकायत प्राप्त हुई,जिसमें से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया और शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर निस्तारण के निर्देश दिये।तहसील मांट में 75 शिकायतें आई,जिसमें से 4 शिकायतों का निस्तारण हुआ।तहसील सदर में 54 शिकायतें आई तथा तहसील महावन में 81 शिकायतें आई और 3 शिकायातें का मौके पर निस्तारण कर शेष शिकायतों जांच कर निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर दी गई हैं।




