Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कानपुर के वरिष्ठ व्यापारी नेता सरदार नीतू सिंह ‘पार्षद’ मनोनीत; व्यापार जगत में हर्ष की लहर

यू.बी. सिंह की विशेष रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर निगम के कार्यों को गति देने और जनहित के मुद्दों को मज़बूती से उठाने हेतु पार्षदों के मनोनयन की सूची जारी की गई है। इस सूची में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के वरिष्ठ पदाधिकारी और क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी सरदार नीतू सिंह को पार्षद मनोनीत किया गया है।
सरदार नीतू सिंह के साथ-साथ अन्य कर्मठ एवं समर्पित जनों के मनोनयन की खबर मिलते ही दक्षिण क्षेत्र सहित पूरे कानपुर के व्यापारियों और क्षेत्रीय जनता में उत्साह और खुशी का माहौल है।

व्यापारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

सरदार नीतू सिंह लंबे समय से व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष पूरी प्रखरता से रखते आए हैं। उनके पार्षद चुने जाने पर कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इसे व्यापारियों के संघर्ष की जीत बताया है। संगठन के सदस्यों का कहना है कि नीतू सिंह के सदन में होने से अब क्षेत्रीय समस्याओं और व्यापारिक मुद्दों का समाधान और भी त्वरित गति से हो सकेगा।

सम्मान समारोह का आयोजन

मनोनयन की सूचना प्राप्त होते ही बड़ी संख्या में शुभचिंतकों और व्यापारिक प्रतिनिधियों ने सरदार नीतू सिंह के आवास एवं कार्यालय पर पहुँचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!