Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

आईजेयू के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का 25 अप्रैल को हुआ शुभारंभ,पत्रकारिकता हितार्थ से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन

मथुरा(राहुल गौड़)।उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ 25 अप्रैल को मथुरा के होटल गोवर्धन पैलेस में सरस्वती पूजन के साथ शुरू हुआ।जिसमें देश के 26 प्रदेशों से यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए।इस अधिवेशन में देश के पत्रकार हितों से सम्बंधित कई मुद्दों पर अहम गोष्ठी सम्पन्न हुई।सम्मेलन में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ पत्रकारों की पेंशन उनकी सुरक्षा आवास और कोरोना में उनके साथ हुई अप्रिय घटनाओं पर सहायता देने की मांग उठाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने देश के शहीदों की याद दिलाते हुए कहा कि जैसा देश होगा वहां के पत्रकार भी वैसे ही होंगे,क्योंकि पत्रकार भी यहीं से होते हैं।देश जितना सभ्य,सुरक्षित और मजबूत होगा निश्चित रूप से लोग भी वैसे ही होंगे।कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर के क्रिएटर युवा समाजसेवी रंजीत पाठक चतुर्वेदी ने मथुरा में यमुना की दुर्दशा पर पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा पिछले तीन दशक से समस्या हल नहीं हो पा रही है कोई दिन ऐसा बाकी नहीं जाता जिस दिन समाचार पत्रों में यमुना प्रदूषण की बात न छपती हो ऐसे में समस्त देश के पत्रकारों को इस मांग को पूरा करने के लिए सरकार को भी विचार करना चाहिये।
आइजेयू के उत्तर प्रदेश सचिव एवं मथुरा इकाई के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हमेशा से पत्रकार हित में कार्य करती रही है। मथुरा इकाई ने भी अपनी अहम भूमिका निभाते हुए पत्रकारों के हितों की लगभग हर लड़ाई में साहसिक कदम उठाए हैं और कई मामलों में सफलता पाई है। उन्होंने आगे बताया कि मथुरा में जो राष्ट्रीय अधिवेशन होने रहा है इसमें इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व सदस्य के श्रीनिवास रेड्डी की प्रमुख सहमति थी और यूनियन उनका आभार व्यक्त करती है जो उन्होंने ब्रज में यह आयोजन कराया यह ब्रज के पत्रकारों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि पहली बार कोई राष्ट्रीय अधिवेशन छोटे से शहर में हो रहा है यहां से जो मांग उठेगी वह निश्चित रूप से उससे सरकार पूरा करेगी।वही विधायक मेघश्याम सिंह ने पत्रकारों की मांगों को पूर्ण कराने के लिए सरकार से पहल करने की बात कही तथा पत्रकारों के हित में कार्य करने का आश्वासन दिया।

एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह इस अवसर और कहा कि वह हमेशा पत्रकारों के साथ रहे हैं और आज भी वह पत्रकारों के हित की बात के लिए उनके साथ खड़े हैं।

भाजपा मथुरा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि सरकार बनाने में पत्रकारों की अहम भूमिका रही है। हम पत्रकारों के साथ हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व पीसीआई सदस्य,के श्रीनिवास रेड्डी,महासचिव बलविंदर सिंह जम्मू, आंध्र प्रदेश सरकार के मीडिया सलाहकार अमर देवूलापल्ली,पूर्व प्रेस काउंसिल के सदस्य एस एन सिन्हा,डॉ विजय विद्यार्थी, मोहनश्याम शर्मा, मधुसूदन शर्मा,शिवशंकर शर्मा, बालकृष्ण अग्रवाल,सुरेश सैनी,धर्मेंद्र चतुर्वेदी,योगेश भारद्वाज, अजय शर्मा ,लोकेश चौधरी,मंत्रवीर सिंह, सुरेश पचहरा, दीपक सारस्वत, सुमित गोस्वामी, रमेश चंद, मुकेश चतुर्वेदी, गोपाल कौशिक, मनोज शर्मा,सुभाष सैनी, चौधरी विजय आर्य,राजू पण्डित, मोहन प्रसाद मीना, मातुल शर्मा, दीपक चतुर्वेदी ‘बैंकर’, कौशलेंद्र चौधरी, दिनेश तरकर, गोपाल चतुर्वेदी, रहिस कुरैशी, महेश सिंह,गजेन्द्र चौधरी, नरेंद्र गौतम, कालीचरण बिंदल, विपिन गुप्ता, गौरव शर्मा,अमित भार्गव,मधुसूदन शर्मा, अनिल शर्मा,पिन्टू सिंह, दिनेश भारती, अली अब्बास आदि सैंकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!