Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

जिलाधिकारी मथुरा पुलकित खरे के निर्देशन में जनपद में आयोजित होने वाले पोषण पखवाड़ा का आज शुभारंभ किया गया।

विधायक मांट राजेश चौधरी , जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी , मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना , एसडीएम सदर अजय जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस पोषण पखवाड़े का शुभारंभ तहसील मथुरा प्रांगण से किया गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 20 मार्च से 03 अप्रैल तक आयोजित होने वाले पोषण पखवाड़ा तीन थीम पर आधारित हैं- मोटे अनाज के उपभोग हेतु प्रोत्साहन एवं जागरूकता, स्वस्थ बालक -बालिका स्पर्धा का आयोजन, सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों को प्रोत्साहन.

रैली में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या, जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी, परियोजना निदेशक अरुण कुमार उपाध्याय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, एसीएमओ डॉ रोहतास, सीडीपीओ योगेंद्र सिंह, अशोक सिंह, मुख्य सेविकाएं निर्मल गौतम एवं वंदना सक्सेना सहित मथुरा शहर की लगभग 200 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद थी।

विधायक मांट ने प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री के कुपोषण मुक्त भारत विजन को आगे बढाने में पोषण पखवाड़े को मील का पत्थर बताया। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इस पखवाड़े की जागरूकता का प्रसार किया जाएगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह ने इस पखवाड़े के दौरान गर्भवती और धातृ माताओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

मुख्य विकास अधिकारी ने कन्वर्जेंस के माध्यम से विभिन्न विभागों के सहयोग से इस पखवाड़े की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अभियान चलाकर सैम बच्चों को कुपोषण मुक्त किया जा रहा है साथ ही गर्भवती धात्री माताओं के स्वास्थ्य और पोषण संवर्धन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, आयुष विभाग आदि के सहयोग से उन्होंने इस पखवाड़े की सफलता पर प्रकाश डाला।

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा ने पोषण पखवाड़े की सफलता में जनसमुदाय की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए मथुरा को निरंतर सुपोषित बनाने के संकल्प की बात की।

इस दौरान महावन की आंगनबाड़ी कार्यकत्री अंजू शर्मा के निर्देशन में राजीव भवन में नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। रानी दीक्षित, अदिति, भूमिका, नंदिनी आदि बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पोषण को लेकर जनता में जागरूकता का प्रसार किया।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!