Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

KGMU के प्रोफेसर डॉ. तनमय तिवारी दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय एयरवे सम्मेलनों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ के प्रोफेसर (अतिरिक्त) डॉ. तनमय तिवारी को सितंबर 2026 में आयोजित एयरवे मैनेजमेंट के दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलनों में व्याख्यान देने के लिए चयनित किया गया है।

डॉ. तिवारी इन दोनों अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भारत से एकमात्र आमंत्रित वक्ता के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे 17–20 सितंबर 2026 को बोस्टन, अमेरिका में आयोजित Society of Airway Management (SAM) Meeting तथा 25–27 सितंबर 2026 को मलेशिया में आयोजित Regional Airway Meeting में वैज्ञानिक व्याख्यान देंगे।

इन सम्मेलनों में उनके दो महत्वपूर्ण व्याख्यान “Retrograde Intubation” तथा “Mediastinal Masses में Airway Management” पर होंगे। दोनों विषय कठिन एवं जटिल एयरवे के प्रबंधन में विशेष महत्व रखते हैं और इनके माध्यम से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रोगी सुरक्षा एवं प्रभावी एयरवे प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

यह सहभागिता भारतीय रोगियों में प्राप्त क्लिनिकल अनुभव एवं patient data को वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय के समक्ष प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। भारत में रोगियों की विविधता एवं जटिल क्लिनिकल परिस्थितियों से प्राप्त अनुभव वैश्विक स्तर पर कठिन एयरवे प्रबंधन की समझ को समृद्ध कर सकता है।

डॉ. तिवारी का इन प्रमुख वैज्ञानिक मंचों पर चयन KGMU के एयरवे मैनेजमेंट के क्षेत्र में बढ़ते अकादमिक योगदान को भी रेखांकित करता है। संस्थान की क्लिनिकल विशेषज्ञता, शिक्षण-प्रशिक्षण एवं रोगी-केंद्रित वैज्ञानिक कार्य अब वैश्विक अकादमिक विमर्श का हिस्सा बन रहे हैं।

यह उपलब्धि KGMU एवं भारतीय एयरवे प्रैक्टिस के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और रोगी सुरक्षा, चिकित्सा शिक्षा, विशेषज्ञता एवं नवाचार के क्षेत्र में संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मनीष मिश्रा

राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!