लखनऊ में जुटे देश-विदेश के सर्जन, नई तकनीक से ब्रेस्ट-एंडोक्राइन इलाज को मिलेगी नई दिशा

लखनऊ, 20 फरवरी। डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग की ओर से 20 और 21 फरवरी को ‘BESTech 2026’ सर्जिकल इनोवेशन वर्कशॉप एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में देश-विदेश के विशेषज्ञ ब्रेस्ट और एंडोक्राइन रोगों के आधुनिक इलाज पर मंथन करेंगे।
कार्यक्रम का उद्घाटन डीजीएमई डॉ. सारिका मोहन और संस्थान के निदेशक प्रो. सी.एम. सिंह करेंगे। संगोष्ठी में रोबोटिक और लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, एआई आधारित इमेजिंग, जीनोमिक टेस्टिंग, डिजिटल पैथोलॉजी और आधुनिक बायोप्सी तकनीकों पर चर्चा होगी। साथ ही लाइव डेमो और हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
देशभर से आए 100 से अधिक युवा डॉक्टरों को मैमोग्राफी, अल्ट्रासाउंड-गाइडेड प्रक्रियाएं, वैक्यूम-असिस्टेड बायोप्सी और कीमोपोर्ट इंसर्शन का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। कार्यक्रम में SGPGIMS, KGMU, CMC वेल्लोर, AIIMS और अपोलो अस्पताल समेत तुर्की व मलेशिया के विशेषज्ञ भी भाग ले रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य तकनीक के माध्यम से मरीजों को सुरक्षित, सटीक और बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।
मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।