Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

सर्राफा दुकान काटकर चोरी करने वाला 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार,

ग्राइंडर से शटर और तिजोरी काटकर उड़ाए थे सोने-चांदी के आभूषण, पुलिस ने माल भी बरामद किया।

जलेसर/एटा। सर्राफा कारोबारी की दुकान का शटर और तिजोरी ग्राइंडर से काटकर आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चांदी की एक जोड़ी पायल और एक जोड़ी बिछिया बरामद हुई हैं।

क्षेत्राधिकारी पुलिस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नौ सितंबर को पटना पक्षी विहार के पास सर्राफा कारोबारी की दुकान में चोरी हुई थी। चोर शटर और तिजोरी काटकर सोने-चांदी के आभूषण ले गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गणेशपुर गांव के निकट मंदिर के पास से रजत यादव पुत्र भूपेंद्र सिंह यादव निवासी कोसिक, थाना जलेसर को गिरफ्तार किया। पूछताछ और बरामदगी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!