Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

समाज हित मे उत्कृष्ट कार्य करने पर विनोद दीक्षित को किया सम्मानित

मथुरा उत्तर प्रदेश स्टेट सिंगिंग एन्ड डांस चैंपियनशिप 2022 द्वारा आयोजित 2 दिवसीय भव्य ऐतिहासिक कार्यक्रम बीएसए इंजीनियरिंग कालेज मथुरा के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम संयोजिका भावना शर्मा ने अपनी टीम के साथ मथुरा में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बृज यातायात एवं पर्यावरण जागरूकता रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित को सम्मानित किया ।

कार्यक्रम संयोजिका भावना शर्मा ने कहा विनोद दीक्षित यातायात क्षेत्र के साथ सामाजिक कार्य बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं।इसलिए आज उनको हमारी टीम के द्वारा सम्मानित किया गया है ।समिति संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा यह सम्मान मेरा नहीं है बल्कि हमारी टीम के प्रत्येक सदस्य का सम्मान है।इसलिए यह सम्मान मैं अपनी टीम को समर्पित करता हूं और आगे भी हमारी टीम समाज के लिए ऐसे ही उत्साह के साथ बहुत ही अच्छे कार्य आगे करती रहेगी ।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!