Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)

त्योहारों पर हुड़दंगइयों पर सख्त योगी सरकार, होली में अश्लील/फूहड़ गीतों पर रोक!

होली के दिन शराब पीकर हुड़दंग करना आपको भारी पड़ सकता है। पुलिस चौक चौराहों पर तैनात होकर जहां हुड़दंग करने वालों पर अपनी नजर रखेगी। वहीं शहर के तमाम इलाकों में अपनी तीसरी आंख से भी निगरानी करेगी। हुड़दंग करने वाले को पुलिस तत्काल गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाएगी। त्योहारों के मद्देनजर प्रदेश की योगी सरकार ने काफी सख्त कानून के आदेश दिए हैं। त्योहारों में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली, चैत्र नवरात्र, रामनवमी, शब-ए-बारात, रमजान, नवरोज़ आदि पर्व-त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा/जुलूस में ऐसी कोई भी गतिविधि न हो जो दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को उत्तेजित करे। उन्होंने कहा कि होली में अश्लील/फूहड़ गीत न बजे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई घटना छोटी नहीं, सूचना मिलते ही तत्काल वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचें। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व-त्योहारों पर अफवाह से सावधान रहें। प्रशासनिक अधिकारी धर्मगुरुओं, प्रबुद्धजन से संवाद करें।

शोभायात्रा/जुलूस के रूट पर विशेष साफ-सफाई हो
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि शोभायात्रा/जुलूस के रूट पर विशेष साफ-सफाई हो। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और फुट पेट्रोलिंग बढ़ाये जाय। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी दिनों में होलिकोत्सव, शब-ए-बारात, रमजान, नवरोज़, चैत्र नवरात्र, राम नवमी आदि महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन के संबंध में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों तथा जिला, रेंज, जोन व मंडल स्तर पर तैनात वरिष्ठ अधिकारी गणों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!