लिफ्ट देकर सवारियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार!

डग्गामार कर छोटी गाड़ियों में लिफ्ट देकर सवारियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को रायवाला पुलिस और एसओजी देहात ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक बोलेरो 10 हजार नकद और गहने बरामद किए गए हैं। रायवाला थाना अध्यक्ष भुवन चंद पुजारी ने बताया कि आरोपियों ने नेपाली फार्म से देहरादून के रास्ते पर तीन वारदातों को अंजाम दिया है। जिनकी शिकायत अलग-अलग थानों में दर्ज है। तीनों आरोपी शातिर है। जिनमें एक सुनार भी शामिल है। पूछताछ के बाद आरोपियों ने बताया कि उनका एक साथी अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। बताया आरोपियों की पहचान शमीम मकसूद राकेश निवासी नांगल जिला बिजनौर के रूप में की गई है। जबकि फरार आरोपी की पहचान इकबाल के रूप में हुई है। बताया आरोपियों को पूछताछ करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उनको जेल भेज दिया है।




