Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीतिइधर उधर की

ऋषिकेश में होगी दो दिवसीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता

ऋषिकेश; बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन इस वर्ष भी दो दिवसीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है । प्रतियोगिता 7 और 8 जनवरी को भरत मंदिर के परशुराम हॉल में आयोजित की जाएगी। जिसमें पूरे देश के कोने कोने से प्रतिभागी हिस्सा लेने पहुंचेंगे। इस संबंध में ऋषिकेश बॉडीबिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रेलवे रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा पांचवी बार प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

पिछले वर्ष कोविड-19 के कहर की वजह से प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो सका। खास बात यह है कि बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में पुरुष के साथ महिलाओं को भी मौका दिया गया है। बताया मिस्टर उत्तराखंड का खिताब जीतने वाले बॉडीबिल्डर को 51 हजार रुपए की नकद धनराशि देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। जबकि बॉडीबिल्डर मिस्टर ऋषिकेश को 15 हजार रुपए का इनाम मिलेगा। वही मिस उत्तराखंड का खिताब जीतने वाली महिला बॉडीबिल्डर को भी उचित इनाम दिया जाएगा। देश के कोने कोने से आने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था भी एसोसिएशन के द्वारा की गई है। इसके अलावा अन्य विजेता प्रतिभागियों के लिए कुल छह लाख रुपए की धनराशि बतौर इनाम के रूप में वितरित की जाएगी। प्रेस वार्ता करने वालों में जनरल सेक्रेटरी प्रदीप कोहली वाइस प्रेसिडेंट नीरज शर्मा साकेत बिजलवान राकेश कुमार ज्वाइंट सेक्रेट्री विकास सेमवाल लीगल एडवाइजर कपिल शर्मा और विवेक तिवारी शामिल रहे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!