Trump Vs Musk: अमेरिकी राजनीति में बड़ा टकराव | ट्रंप ने दी मस्क को सख्त चेतावनी

Trump Vs Musk The Billionaire Breakup: ट्रंप ने मस्क की ओर संकेत करते हुए कहा, यह विवाद भविष्य में भी! जानिए पूरी बात
“अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। दोनों ओर से जुबानी नसीहतें दी जा रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि व्यापक कर कटौती विधेयक को लेकर इन दोनों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। वहीं, ट्रंप ने भी संकेत कर दिया है कि यह विवाद भविष्य में थमने वाला नहीं है। “
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी एलन मस्क से बात करने की अभी कोई योजना नहीं है। व्यापक कर कटौती विधेयक को लेकर इन दोनों के बीच अनबन बनी हुई है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो ट्रंप ने संकेत दिया है कि राष्ट्रपति और उनके पूर्व मददगार के बीच व्यापक कर कटौती विधेयक पर उठा विवाद निकट भविष्य में भी रूकने वाला नहीं। इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए यहां तक कह दिया कि वे टेस्ला के सीईओ के बारे में नहीं सोच रहे हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि एलन टेस्ला के साथ अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

वहीं, एलन मस्क ने सीधे तौर पर ट्रंप का नाम न लेकर बल्कि रिपब्लिकन के विशाल कर और व्यय विधेयक की आलोचनात्मक टिप्पणी जारी रखी। मस्क ने अपने एक्स हैंडल पर कमेंट के माध्यम से संकेत देने की कोशिश की कि ट्रंप का ‘सुंदर बिल’ रिपब्लिकन को राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचा सकता है।
इसके बाद से ही इन दोनों के आपसी विवाद को लेकर मीडिया जगत में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बीच विवाद की शुरुआत
दुनिया भर के मीडिया को अच्छी तरह से पता है कि वर्ल्ड के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क द्वारा डोनाल्ड ट्रंप के 2024 के Presidential Election के अभियान का एक बड़ा हिस्सा फंडिंग के रूप में किया गया था। बता दें कि ट्रंप ने संघीय कर्मचारियों की संख्या कम करने और खर्च में कटौती करने के प्रयास का नेतृत्व करने के लिए मस्क के नाम को ही आगे बढ़ाया था। हाल ही में ट्रंप ने मस्क का व्हाइट हाउस में स्वागत किया था, जब उन्होंने सरकार के एक विभाग के प्रमुख के रूप में अपनी सेवा समाप्त की थी। बता दें कि तब मस्क ने कुल खर्च में से केवल 1% की ही कटौती की थी, जो कि फेडरल बजट से 2 ट्रिलियन डॉलर की कटौती करने की उनकी योजना से काफी कम है। उसके बाद से ही उन दोनों के बीच विवाद उठने लगा।
मस्क ने ट्रम्प के कर कटौती और व्यय विधेयक की निंदा करते हुए कहा कि यह घृणित है। वहीं, ट्रम्प का यह विधेयक पिछले महीने प्रतिनिधि सभा में मामूली अंतर से पारित हो पाया था।
फ़िलहाल यह विधेयक सीनेट के समक्ष है जहां पर रिपब्लिकन द्वारा जोर-शोर से कहा जा रहा है कि वे इस विधेयक में और भी बदलाव कर सकते हैं।
इस विवाद पर सदन के अध्यक्ष का बयान..
वर्ल्ड मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने कहा कि वे एलन मस्क के साथ Text Message के द्वारा बात करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि यह विवाद जल्द ही सुलझ जाये। जॉनसन ने एक मीडिया प्लेटफॉर्म से बातचीत करते हुए कहा, मैं उनसे इस बात पर बहस नहीं करूंगा कि रॉकेट कैसे बनाएं। उसी तरह मैं भी उनसे चाहता हूं कि वे मुझसे यह बहस न करें कि कानून कैसे बनाएं और उसे पारित करें।
इसे भी पढ़ें- Elon Musk News: एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से नाता तोड़ा
जब ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी
ट्रंप शुरूआत में एकदम चुप थे, जबकि एलन मस्क इस विधेयक को रद्द करवाने हेतु अभियान चला रहे थे। लेकिन गुरुवार को ट्रंप ने चुप्पी तोड़ते हुए पत्रकारों से कहा कि मस्क ने उन्हें बहुत निराश किया है। दूसरी ओर, पिछले साल के इलेक्शन में मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक लगभग 300 मिलियन डॉलर खर्च करने वाले मस्क ने कहा कि यदि वे सपोर्ट नहीं करते तो ट्रंप चुनाव हार जाते। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि उनके ऊपर महाभियोग चलाना चाहिए।

ट्रंप ने मस्क को दी नसीहत
इसके बाद विवाद और भी बढ़ गया। ट्रंप ने कहा कि मस्क के बिजनेस के साथ सरकारी अनुबंध समाप्त कर देंगे, जिसमें रॉकेट कंपनी SpaceX और इसकी उपग्रह इकाई Star link शामिल है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो इसके बाद मस्क की तरफ से भी संकेत किया गया कि स्पेस एक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान को बंद कर देंगे जो कि एकमात्र अमेरिकी अंतरिक्षयान है। हालांकि बाद में एलन ने अपने शब्दों को वापस ले लिया।
गौरतलब है कि एलन मस्क ने पहले भी कहा था कि वे अपने राजनीतिक व्यय में कटौती पर विचार कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने अमेरिकी नागरिकों के साथ विश्वासघात करने वाले सभी पोलिटिशियन को अगले वर्ष बर्खास्त करने का आह्वान किया।
बता दें कि ट्रंप प्रशासन के साथ उनके गठजोड़ के कारण उनकी कम्पनी टेस्ला के कार्यस्थलों पर व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद से उसकी बिक्री में गिरावट देखी गई। जबकि इनवेस्टरों की चिंता थी कि मस्क का फोकस कहीं और बंटा हुआ है।




