उन्नाव:- राजस्व निरीक्षक और तहसीलदार के कार्यकाल को यादकर, सराहना की!!


उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
बांगरमऊ तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक कार्यालय रामनारायन शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। जिनका विदाई कार्यक्रम तहसील सभागार में किया गया। वही तहसीलदार दिलीप कुमार का जनपद पीलीभीत स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह भी किया गया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम नूपुर गोयल, तहसीलदार साक्षी राय ने स्मृति चिन्ह भेट किये। तहसील और राजस्व कर्मियों ने फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर राजस्व निरीक्षक और तहसीलदार के कार्यकाल को यादकर उनकी सराहना की दोनो लोगों को पगड़ी तथा माला पहनाकर बैंड बाजे के साथ डांस कर विदाई की गई।
इस मौके पर पेशकार कृष्णपाल, राकेश यादव, अरविंद वर्मा, राजस्व निरीक्षक ब्रम्हदत्त द्विवेदी, शिवप्रकाश, आजाद कुमार, सुशील कुमार, लेखपाल, प्रवीण पटेल जिलाअध्यक्ष लेखपाल संघ उन्नाव, नंद लाल तहसील अध्यक्ष लेखपाल संघ बांगरमऊ, आशीष तिवारी विनोद साहू, उदय भान, निर्मल, विवेक सिंह, सौरभ सिंह, जितेंद्र, हिमांशू साहू,सुधीर त्रिपाठी, कोमल देवी,सौरभ दुबे, जितेंद्र यादव, श्री प्रकाश,आशीष तिवारी, दीपक गौड़, अधिवक्ता मुजम्मिल अहमद, मनीष मिश्रा ने दोनो को शॉल पहना कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर सभी तहसील कर्मचारियों के आलावा नगर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।




