उत्तराखंड (Uttarakhand)सैर सपाटा
औली में धूमधाम से पर्यटकों ने मनाया नए साल का जश्न

औली; विश्व की सबसे खूबसूरत जगह औली जिसे मिनी स्विजरलैंड के नाम से भी जाना जाता है, आपको बता दें कि यहां पर पहुंचने वाले देशी पर्यटक इस जगह को किसी जन्नत से कम नहीं मानते हैं, नए साल का जश्न मनाने के लिए इस वक्त औली में हजारों की संख्या में देसी पर्यटक पहुंचे हुए हैं, और नए साल का जश्न बड़े धूमधाम से मना रहे हैं, हालांकि औली में इस वक्त थोड़ी बहुत बर्फ जरूर देखने को मिल सकती है, कहीं ना कहीं पर्यटकों की बात करें तो पर्यटकों की आखिर मन की मुराद इस वर्ष पूरी हो चुकी है, यहां पर पहुंचने वाले इस वर्ष के पर्यटक इस वक्त काफी खुशी महसूस कर रहे हैं क्योंकि उन्हें यहां पर ताजी बर्फबारी देखने को मिल चुकी है, लेकिन ठंड की बात करें तो ठंड औली मैं काफी महसूस की जा रही है, इस भारी ठंड में भी पर्यटकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।




