Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा संकल्प अभियान में हर विधानसभा के 28 स्थानों पर होंगे नुक्कड़ नाटक

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां तेज हो गई हैं। अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर से 15 अक्टूबर तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 28 प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक और एक स्थान पर नाट्य मंचन किया जाएगा।
मंगलवार को वाराणसी सर्किट हाउस सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने बताया कि नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, सेवा, समर्पण, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण की 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।


उन्होंने बताया कि बाजारों, चौराहों, हाट-बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक मंडलियों की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें प्रधानमंत्री मोदी के बचपन से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके संघर्ष, गरीब कल्याण की योजनाओं, काशी के विकास, स्वच्छता अभियान, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों को नाट्य रूपांतरण के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभियान के तहत सभी मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थलों पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों के अलावा स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, दिव्यांग सहायता शिविर और बुद्धिजीवी सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रेसवार्ता में जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, संजय सोनकर, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ‘मिंटू’, अमित पटेल ‘रिंकू’ तथा मीडिया से अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Pravin Chaubey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!