एलायंस क्लब कानपुर द्वारा अलंकृत-154 का अधिष्ठापन समारोह आयोजित

राजेश निगम की खास रिपोर्ट
एलायंस क्लब कानपुर द्वारा अलंकृत-154 का शपथ ग्रहण समारोह होटल रॉयल पैराडाइज कालपी रोड में आयोजित किया गया कार्यक्रम में चीफ गेस्ट पास्ट इंटरनेशनल अध्यक्ष ऐली आर. के. सक्सेना स्थापना अधिकारी ऐली पंकज श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे क्लब के पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ऐली अशोक शर्मा द्वारा क्लब में शामिल 7 नये सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई और उनसे अवशासन लिया कि वह सभी लोग बड़ी ईमानदारी से क्लब में तन, मन, धन लगाकर समाज सेवा करे जो कि गरीब व निर्धन अवस्था में हों कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथि के रूप में ऐली शेखरानंद वर्मा, उपमंडलाध्यक्ष ऐली राजेश निगम, ऐली डॉक्टर चंद्रहास कटिहार ऐली नेहा कटिहार ऐली पी एम सोमानी, ऐली अशोक शर्मा, ऐली राजेंद्र गर्ग , ऐली शोभा श्रीवास्तव, ऐली विनोद शुक्ला आदि लोगों ने भाग लिया चीफ गेस्ट पास्ट इंटरनेशनल अध्यक्ष ऐली आर. के. सक्सेना द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष ऐली सीमा शुक्ला, सचिव ऐली निधि स्वरूप. कोषाध्यक्ष ऐली संगीता श्रीवास्तव व पी. आर. ओ. ऐली जितेंद्र चतुर्वेदी ऐली राजेश कुमार निगम को उनके कार्य के अनुसार शपथ ग्रहण कराई साथ में उनसे यह भी सुनिश्चित कराया गया कि अपने कार्यकाल में क्लब को उच्च शिखर पर ले जाएंगे और साल में करीब 12 ऐसे कार्यक्रम करें जिससे समाज में यह पहचान पहुंचे कि हमारा क्लब सर्वोच्च स्थान पर रहा चीफ गेस्ट पास्ट इंटरनेशनल अध्यक्ष ऐली आर.के. सक्सेना ने आये हुए पदाधिकारी एवं सदस्यों को अपने क्लब में कम से कम 20 लोगों को शामिल करने व कम से कम पांच एल एम एफ बनने पर जोर दिया कार्यक्रम का संयोजन पूर्व मंडलाध्यक्ष ऐली विवेक श्रीवास्तव का रहा संचालन ऐली रीतू टंडन ने बड़ी खूबी से संचालित किया कार्यक्रम के अंत में ऐली देवेंद्र स्वरूप, ऐली विवेक श्रीवास्तव,ऐली आर. के. सक्सेना द्वारा संगीत का ऐसा समा बाधा की आये हुये सभी ऐली सदस्य मनमुकंद हो गए कार्यक्रम में क्लब के समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे l





