Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तराखंड (Uttarakhand)राजनीति

मेडिकल स्टाफ ने एम्स के खिलाफ खोला मोर्चा, नौकरी से निकाले जाने पर किया हंगामा

ऋषिकेश; कोरोना के कहर के बीच सबसे ज्यादा मेडिकल स्टाफ की जरूरत है। ऐसे समय में भर्ती की जगह एम्स प्रशासन की एक एजेंसी ने अपने करीब 100 मेडिकल स्टाफ को अचानक नौकरी से निकालकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिससे नाराज होकर मेडिकल स्टाफ ने एम्स प्रशासन और एजेंसी के खिला+फ नारेबाजी कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। सुबह से हो रहे हंगामे के बीच समस्या सुनने पहुंची तहसीलदार को मेडिकल स्टाफ के गुस्से का सामना करना पड़ा। हंगामे की वजह से ओपीडी पहुंचे मरीजों को भी फजीहत झेलनी पड़ी। बड़ी संख्या में मेडिकल स्टाफ के बाहर निकाले जाने से एम्स के अंदर स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ाने की भी आशंका जताई जा रही है। स्टाफ का साफ कहना है कि जब तक उन्हें उनकी नौकरी वापस नहीं मिलती वह एम्स प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहेंगे। वही एम्स के पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है।

ये भी पढ़ें ; विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भर रही हैं पार्टियां

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!