Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
भ्रष्टाचारराजनीति

निजीकरण के विरोध में बैंकों की हड़ताल शुरू


बैंकों के निजीकरण के विरोध में एक बार फिर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। 2 दिन तक चलने वाली हड़ताल की वजह से करीब 250 करोड़ का ट्रांजैक्शन ऋषिकेश में प्रभावित होगा।

निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार बैंकों का निजीकरण कर बैंक कर्मचारियों को बेरोजगारी की कतार में खड़ा करने की कोशिश कर रही है। बैंक कर्मचारियों ने चेतावनी दी है यदि 2 दिन की हड़ताल के बाद भी सरकार ने बैंकों के निजीकरण का प्रयास नहीं छोड़ा तो बैंक कर्मचारी अनिश्चित काल हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। बता दें कि बैंकों की हड़ताल होने से ग्राहक बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशान होते दिखाई दिए हैं।

Lokesh Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!