Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर।

विद्यालय में सामूहिक वंदे मातरम् का गायन करते विद्यार्थी।
जलेसर/एटा। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नगर और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।
श्रीनिवास सरस्वती इंटर कॉलेज, सिद्धार्थ इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, श्रीजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समेत अन्य विद्यालयों में कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रमों में विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन: विद्यालय में सामूहिक वंदे मातरम् का गायन करते विद्यार्थी।
Related
Tags
breaking news




