Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
फटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचारलखनऊ

सूचना इंडिया की खबर का असर, हरिहरनगर की सड़क का टेंडर निरस्त

लखनऊ। इस्माइलगंज वार्ड प्रथम के हरिहरनगर में एक ही सड़क के दो टेंडर होने का मामला सूचना इंडिया ने प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रसारित होने के बाद नगर निगम हरकत में आया और संबंधित सड़क का टेंडर निरस्त कर दिया गया।
मामला हरीश सिंह के मकान डी-171 से राय के मकान 166 तक इंटरलॉकिंग टाइल्स व नाली निर्माण से जुड़ा था। एक ओर यह कार्य एमएलसी मुकेश शर्मा की विकास निधि से कराया जाना प्रस्तावित था, वहीं दूसरी ओर नगर निगम की ओर से भी उसी सड़क का अलग टेंडर जारी कर दिया गया था। दोहरी निविदा की स्थिति सामने आने पर सवाल खड़े हुए थे कि आखिर एक ही सड़क का निर्माण दो एजेंसियों से कैसे कराया जा रहा है।


सूचना इंडिया ने इस गड़बड़ी को तथ्य सहित उजागर किया। इसके बाद विभागीय स्तर पर जांच हुई और नगर निगम ने अपना टेंडर निरस्त कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि जानकारी के अभाव में यह त्रुटि हुई थी।


स्थानीय नागरिकों ने कहा कि मीडिया की सक्रियता से सरकारी धन के संभावित दुरुपयोग पर रोक लगी है। मामले में आगे भी निगरानी बनाए रखने की बात कही जा रही है।

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!