कानपुर:- महिला शिक्षक संघ ने सरकार को भेजा ज्ञापन विरोध में जुटी सैकड़ों शिक्षिकाएं !!

कानपुर से संवाददाता अमित मिश्रा
“उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ कानपुर नगर की जिलाध्यक्ष ने माननीय प्रधानमंत्री जी एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री जी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कानपुर नगर को सौंपा” महिला शिक्षक संघ कानपुर नगर की जिलाध्यक्ष श्रीमती रुचि त्रिवेदी की अध्यक्षता एवं महामंत्री श्रीमती आशा कटियार एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मंजुलता पांडे के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन कानपुर नगर जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा गया।

इसमें शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता संबंधी सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले तथा राइट टू एजुकेशन (आरटीई) अधिनियम, 2009 की धारा 23 में 2017 के संशोधन द्वारा थोपी गई व्यवस्था के विरुद्ध कड़ी आपत्ति जताई गई। यह फैसला RTE लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET अनिवार्य करने के विरुद्ध है, जो संवैधानिक सिद्धांतों एवं पूर्वव्यापी प्रभाव के सामान्य नियमों के प्रतिकूल है।

कोई भी कानून और नियम परिवर्तन सामान्यतः भविष्य की तिथियां से लागू नहीं किए जाते हैं। इससे उत्तर प्रदेश में लगभग 2 लाख तथा देशभर में 20 लाख से अधिक शिक्षकों का भविष्य संकटग्रस्त हो गया है निरंतर मानसिक दबाव से उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ रही है तथा समाज में नकारात्मक भावना व्याप्त हो रही है। ज्ञापन सौंपने के अवसर पर जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी तथा सैकड़ो की संख्या में महिला शिक्षक उपस्थित रहे।

शिवराजपुर ब्लॉक अध्यक्ष रुचि शुक्ला, भीतरगाम ब्लॉक अध्यक्ष निर्मला मिश्रा, बिजनू ब्लॉक संयोजक सुनीता गुप्ता, कल्याणपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजेता खन्ना, जिला संयुक्त मंत्री ज्योति सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शीला गौतम, पल्लवी शर्मा, एवं जिला उपाध्यक्ष जिले व ब्लॉक के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।




