Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

एलायंस क्लब 154 एन की मण्डल सभा होटल रॉयल पैराडाइज में संपन्न

राजेश निगम की खास रिपोर्ट

एलायंस क्लब 154 एन की मण्डल सभा होटल रॉयल पैराडाइज में संपन्न हुई। मंडलाध्यक्ष आर. के. सक्सेना ने नए क्लबों के सृजन, सदस्यता वृद्धि एवं स्थायी प्रोजेक्ट क्लबों द्वारा बनाए जाने पर जोर दिया।पूर्व मंडलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, पी. एन. सोमानी, अशोक शर्मा, विनोद शुक्ला एवं सुभाष खन्ना ने भी अपने विचार रखे। सभी ने सेवा कार्य करने वाले साथियों को प्रोत्साहित करते हुए सेवा के संकल्पों को और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।उप मंडलाध्यक्ष चंद्रहास कटियार ने आजीवन सदस्यता वाले सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। उनका कहना था कि संस्था के दायरे का विस्तार करने से संगठन को नई पहचान मिलेगी।सभा में सीमा शुक्ला, राजेश निगम, जितेंद्र चतुर्वेदी, के. के. निगम, अवधेश श्रीवास्तव, माधुरी निगम, शिप्रा जी, सुरभि द्विवेदी, रजनी तिवारी, यू. एन. मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Rajesh Nigam

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!