Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
आवश्यक सूचनाइधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

लोक अदालत में 120 वादों का निस्तारण

मथुरा। उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार शनिवार को आरबीट्रेशन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा श्री राजीव भारती जी की अध्यक्षता में किया गया।इस विशेष लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर अपर जिला जज,नोडल अधिकारी विशेष लोक अदालत श्री कमलेश कुमार पाठक,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री सोनिका वर्मा सहित अन्य सभी अपर जिला न्यायाधीशगण,अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व,फाइनेन्स कम्पनियों के अधिकारीगण,अधिवक्तागण व वादकारीगण उपस्थित रहे।

इस विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय स्थित केन्द्रीय कक्ष में किया है।जहाँ एक ही छत के नीचे न्यायिक अधिकारीगण,फाइनेन्स कम्पनियों के अधिकारीगण व अधिवक्तागण तथा अपार जन समूह एकत्रित रहा।केन्द्रीय कक्ष में समस्त फाइनेन्स कम्पनियों,न्यायिक अधिकारियों की अलग-अलग स्टॉल लगाई गई।
जनपद न्यायाधीश द्वारा समस्त स्टॉल पर जाकर पक्षकारों व फाइनेन्स कम्पनियों के अधिकारियों व अधिवक्ताओं के मध्य सुलह वार्ता कराई गई तथा पक्षकारों को उचित लाभ प्रदान किया गया।इस विशेष लोक अदालत में आरबीट्रेशन वादों के निस्तारण हेतु 446 वाद चिन्हित किये गये थे,जिनमें से 120 वादों का निस्तारण किया गया।

उपरोक्त निस्तारित वादों में जनपद न्यायाधीश मथुरा श्री राजीव भारती जी द्वारा आरबीट्रेशन के 16 वादों का निस्तारण किया गया अन्य अपर जनपद न्यायाधीश न्यायालयों द्वारा 104 वादों का निस्तारण किया गया।

विशेष लोक अदालत के अंत में अपर जिला जज / नोडल अधिकारी विशेष लोक अदालत श्री कमलेश कुमार पाठक तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री सोनिका वर्मा द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!