उन्नाव:- गंगाघाट थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश सिंह ने कहा कि सभी लोग शांति व्यवस्था बनाए रखें।।।


उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…
अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह, जिला अधिकारी अपूर्वा दुबे, सीओ सिटी आशुतोष सिंह व तहसीलदार जिला उन्नाव तथा गंगाघाट थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी द्वारा उच्च अधिकारियों व शासन से प्राप्त आदेश निर्देश के तहत क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु गंगा घाट, तिराहा मोड़ पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
तथा क्षेत्र के लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था अमन चैन बनाए रखने की अपील की गई थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पैदल गश्त के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह को सोशल मीडिया या अन्य किसी भी माध्यम से प्रचार-प्रसार करने से बचें तथा बचने के लिए उन्हें जागरुक किया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक गंगा घाट ने हमारे संवाददाता अनुज तिवारी को बात चीत पर बताया कि शासन के निर्देश पर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पैदल गस्त कर क्षेत्र के लोगों को अमन चैन शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई और उन्हें बताया गया कि क्षेत्र में अगर कोई अराजक तत्व या आपराधिक किस्म का व्यक्ति किसी को परेशान करता है या किसी भी प्रकार की दखलअंदाजी करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें पुलिस हमेशा जनता के साथ है सभी लोग शांति व्यवस्था बनाए रखें किसी के बहकावे में ना आएं!




