टिकटिंग व्यवस्था, साफ-सफाई और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के निर्देश
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने शुक्रवार को चारबाग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीआईटी/लॉबी, बुकिंग काउंटर, एटीवीएम काउंटर, प्रतीक्षालय, द्वितीय प्रवेश द्वार स्थित पीआरएस कार्यालय और मुख्य पीआरएस कार्यालय का निरीक्षण किया।
🟥 टिकटिंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश समर्थ गुप्ता ने बुकिंग और पीआरएस काउंटरों पर यात्रियों को त्वरित और बेहतर सेवा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए सेवा गुणवत्ता में सुधार पर जोर दिया।
🟥 डिजिटल भुगतान को किया प्रोत्साहित निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों से संवाद कर डिजिटल भुगतान प्रणाली की जानकारी ली और उन्हें डिजिटल माध्यम से टिकट लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था सुरक्षित, सुविधाजनक और समय बचाने वाली है।
🟥 एटीवीएम के अधिक उपयोग पर जोर एटीवीएम काउंटर पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों को ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों के उपयोग के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि कतारों में कमी लाई जा सके।
🟥 प्रतीक्षालय में सुधार के निर्देश प्रतीक्षालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्वच्छता, पेयजल और बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी उपस्थित रहे।
मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल
मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।