Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तराखंड (Uttarakhand)सामाजिक

आजादी के बाद भी सड़कों से दूर है राजधानी के दर्जनों गांव, सड़क की आस लगाए आज भी बैठे है ग्रामीण!

देश को आजाद हुए करीबन 74 साल हो चुके हैं पर उत्तराखंड में अभी भी ऐसे गांव हैं जहां अभी तक सड़क नहीं पहुंची, जी हां आज हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला विधानसभा की जिसमें ग्राम पंचायत सनगांव से सटे कई ऐसे दर्जनों गांव हैं! जहां रहने वाले सैकड़ों घरों के लोग अभी भी सड़क से कोसों दूर है। जोकि ग्रामीणों के लिए तो सबसे बड़ी परेशानी है ही लेकिन डोईवाला से चुने गए विधायकों और सरकार के लिए भी शर्म की बात है। ग्रामीणों की माने तो क्षेत्र के गांव में अधिकांश लोग लड़कियों की शादी करने से इनकार कर देते हैं और इसकी बड़ी वजह है गांव में सड़क का ना होना। गांव में रहने वाली बुजुर्ग महिला सरस्वती देवी ने बताया कि जब से उनकी शादी इस गांव में हुई थी तब से वह आए दिन गांव में सड़क पहुंचने की आस लगाए बैठी है पर आजादी के 74 सालों बाद भी सड़क ना पहुंचना उनको बार बार मायूस करता है,सामाजिक कार्यकर्ता पुनीत रावत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा यहां सड़क पहुंचाने की घोषणा अपने घोषणा पत्र में भी की थी!

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!