Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
आवश्यक सूचना

ऋषभ मिश्रा आजाद बने राष्ट्रीय सूफी संत फाउंडेशन के चेयरमैन

राष्ट्रीय सूफी संत फाउंडेशन देश तथा दुनिया में अपने स्थापना वर्ष से ही एकता, अखंडता, भाईचारा एवम् कल्पित हो रही मानवता को बचाने में समाज में उल्लेखनीय कार्य करता आया है जिसके चलते राष्ट्रीय सूफी संत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद अली जी द्वारा फाउंडेशन के उद्देश्यों एवम् कार्यों को देश दुनिया में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने के लिए वरिष्ठ पत्रकार, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के चीफ एडिटर ,पत्रकार प्रेस परिषद के चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आजाद जी को मनोनयन पत्र देकर राष्ट्रीय सूफी संत फाउंडेशन का चेयरमैन/ संरक्षक घोषित किया।

ऋषभ मिश्रा आजाद बने राष्ट्रीय सूफी संत फाउंडेशन के चेयरमैन

क्योंकि ऋषभ मिश्रा आजाद जी द्वारा बीते कई सालों से राष्ट्रहित एवम् समाजहित में पत्रकार प्रेस परिषद के माध्यम से कई क्रांतिकारी कार्य किए गए हैं वे अपने युवाकाल से ही साधु संतो व समाज के अंतिम व्यक्ति के हकों की लड़ाई लड़ते आए हैं उनकी इस निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रीय सूफी संत फाउंडेशन ने उन्हें एक और नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर पूरे पत्रकार प्रेस परिषद के कार्यकर्ताओ ने मिठाई बांटी एवम् उनको अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रेषित की साथ ही राष्ट्रीय सूफी संत फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें मुबारकबाद पेश करते हुए बधाइयां दी।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!