Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
फटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़वाराणसी

वाराणसी जं. स्टेशन पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन एवं वाराणसी क्षेत्र के अन्य स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे , लखनऊ सुनील कुमार वर्मा द्वारा वाराणसी जं. स्टेशन पर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी, बी.के. यादव तथा चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, वाराणसी, सचिन वर्मा सहित मंडल के अन्य अधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान स्टेशन पुनर्विकास, यात्री सुविधाओं के उन्नयन, प्लेटफॉर्म विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया के विकास, पार्किंग व्यवस्था, यात्री सूचना प्रणाली, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, सुगम आवागमन व्यवस्था तथा दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं के समुचित प्रावधान सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव एवं स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा वाराणसी क्षेत्र के स्टेशनों को आधुनिक, सुरक्षित एवं यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंडल प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं क्षेत्रीय रेल अवसंरचना को सुदृढ़ करना है।

मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!