Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

Rapid रेल के पहले सुरंग का हुआ लोकार्पण

Meerut, Uttar Pradesh: दिल्ली-मेरठ Rapid रेल के पहले सुरंग का शनिवार को मेरठ मंडल के Commissioner सेल्वा कुमारी जे, NCRTC के एमडी विनय कुमार सिंह, DM दीपक मीणा ने बेगमपुल स्टेशन पर लोकार्पण किया।

NCRTC के अधिकारियों ने कहा कि यह Rapid रेल 750 मीटर की पहली सुरंग है ,जो रिकॉर्ड टाइम में बनकर तैयार हुई है। इसके साथ ही Rapid रेल का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। दिल्ली से मेरठ Rapid रेल मे 82 किलोमीटर कॉरिडोर पर काम चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि 2025 तक यह काम खत्म हो जाएगा और मेरठ की जनता 2025 में मेरठ से दिल्ली 82 किलोमीटर का सफर मात्र 40 मिनट में तय कर सकेगी। जिस तेजी से काम चल रहा है, उसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि 2024 में ही मेरठ की जनता को Rapid ट्रेन में बैठने का अवसर प्राप्त होगा।

Soochna India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!