Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीति

महंगाई को लेकर चल रहे जन जागरण अभियान – सह खाद्य आपूर्ति एवं वित्त मंत्री

डोरंडा राजेंद्र चौक पर ममता बनर्जी द्वारा राहुल गांधी पर उठाए गए सवाल के संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति एवं वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 2014 से हमारे प्रधानमंत्री कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की बात कर रहे हैं तो क्या देश कांग्रेस मुक्त हो गया

झारखंड में हम सरकार चला रहे हैं अपने सहयोगी जेएमएम,आरजेडी के साथ मिलकर।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी अभी बहुत ज्यादा काम कर रही है,मैं समझता हूं इस देश में अगर एक मजबूत विपक्ष के रूप कोई खड़ा है तो कांग्रेस पार्टी खड़ी है,जनता के साथ हर सुख दुख में राहुल गांधी काम कर रहे हैं शायद उतना काम पहले नहीं होता था जितना आज काम हो रहे हैं।जब मैं प्रदेश अध्यक्ष था तब उस समय भी बराबर कार्यक्रम आया करता था चाहे वह किसानों के आंदोलन करने की बात हो,महंगाई को लेकर आन्दोलन की बात हो गिरती अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और सबसे बड़ी बात पूरे कोरोना काल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर भी राहत पहुंचाने का काम किया। पार्टी द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रम क्रियान्वित करते थे और आज भी पार्टी आम जनता के साथ खड़ी है और महंगाई को लेकर जन जागरण अभियान चल रहे हैं।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!