कर्नाटक को मिला करोड़ों का सौगात, पीएम मोदी आज करेंगे बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास

देश के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर है। जहां वो कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पीएम अपनी दिन भर की यात्रा के दौरान राज्य में लगभग 16,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
पीएम इस दौरान बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे (Bangalore Mysore Expressway) को लोगों को समर्पित करेंगे जिससे बेंगलुरु और मैसूरु के बीच यात्रा का समय तीन घंटे से घटकर 75 मिनट हो जाएगा। 118 किलोमीटर लंबे हाइवे को करीब 8480 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने खुशी जाहिर कर कहा, साल 2019 में ये काम शुरू किया गया था और इस प्रोजेक्ट का पूरा खर्च प्रधानमंत्री मोदी का पास किया हुआ है। उन्होंने बताया, मैसूर बैगलुरू हाईवे अब पूरी तरह तैयार है अब हम ये यात्रा डेढ़ घंटे में पूरी कर सकते हैं।
पीएम मोदी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के ट्वीट को रीट्वीट कर बताया कि बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे के निर्माण में चार रेल ओवरब्रिज, 9 बिज्र, करीब 40 छोटे पुल और 89 अंडरपास हैं।
मोदी का कर्नाटक करिश्मा
हाईवे का काम – 2019 में शुरू
हाईवे की लागत- 8480 करोड़
हाईवे का फायदा- 1.5 घंटे में मैसूर से बैंगलुरु

ये होगा पीएम का आज का कार्यक्रम
पीएम 12 बजकर 15 मिनट पर बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
इसके बाद पीएम हुबली-धारवाड़ जाएंगे, जहां वे होसपेटे रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के साथ कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
20 करोड़ की लागत से तैयार हुआ प्लेटफॉर्म
1507 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म को लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह दुनिया का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म होगा, जो कि श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन पर बनाया गया है। इस प्लेटफॉर्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया है। बता दे हुबली रेलवे स्टेशन कर्नाटक के दूसरे सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल है। ये स्टेशन मुख्यता, हुबली से बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और गोवा को कनेक्ट करता है।




