Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
कोटद्वार

NH119 के सर्वें के खिलाफ सड़कों पर उतरी स्नेहपट्टी की जनता

रिपोर्टर – नितिन शर्मा

कोटद्वार – राष्टीय राजमार्ग-119 कोटद्वार बाईपास के विरोध में कोटद्वार शहर नागरिकों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया.एनएचएआई विरोध संघर्ष सिमिति सनेह पट्टी बैनर तले जुलूस ग्रस्तगंज मैदान से तहसील परिषर तक निकाला.आंदोलकारियों ने उपजिलाधिकारी के द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन भेजा.

राष्टीय राजमार्ग 119 का अन्यत्र स्थांतरण करने की मांग की.वही आंदोलनकारियों ने कहा कि वर्तमान में कोटद्वार के लालपानी, नाथूपुर, बिशनपुर जीतपुर, रतनपुर, ग्रास्टनगंज गांव के बीच प्रस्तावित हुआ है. राजमार्ग के कारण बड़ी संख्या में श्रमिक, अनुसूचित जाति तथा अन्य लोगों के परिवार प्रभावित हो रहे है. संबंधित गांववासियों के मकानों एवं जमीनों को नुकसान होगा.इस मार्ग के कारण ग्रामीणों की जीवन भर की कमाई गई पूंजी दांव पर लग गयी है.हाईवे के चिन्हीकरण होने से गरीब जनता में दहशत और असंतोष का माहौल व्याप्त है.राष्टीय राजमार्ग 119 का अन्यत्र स्थांतरण किया जाए.वही चेतावनी देते हुए बाईपास का स्थांतरण नही किया गया तो भूख हड़ताल कर घोर विरोध किया जाएगा.

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!