Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

लखनऊ में सफाई व्यवस्था पर बड़ा एक्शन, LSA पर 3 लाख जुर्माने की संस्तुति

लखनऊ। नगर निगम के जोन-1 क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमराने पर कड़ा रुख अपनाते हुए मे० लखनऊ स्वच्छता अभियान प्रा. लि. (LSA) पर तीन लाख रुपये का अर्थदंड लगाने की संस्तुति की गई है। अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण में पिछले दो सप्ताह से क्षेत्र के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित पाई गई।

🔴 छह वार्डों में सफाई व्यवस्था ध्वस्त
जुलाई 2025 से मुख्य मार्गों की सफाई और 15 फरवरी 2026 से हस्तांतरित रानीलक्ष्मी बाई, लालकुआं यार्ड, बाबू बनारसीदास, जेसी बोस, गोलागंज व नजरबाग-यदुनाथ सान्याल वार्डों में सफाई का जिम्मा LSA को सौंपा गया था। बावजूद इसके मुख्य मार्गों और गलियों में कूड़े के ढेर लगे मिले।

🔴 मुख्य मार्गों से हटाए गए सफाई कर्मी
निरीक्षण में पाया गया कि पिछले दो सप्ताह से प्रमुख सड़कों पर तैनात सफाई कर्मियों को हटा लिया गया है, जिससे नालियां कूड़े से पटी पड़ी हैं और क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है।

🔴 व्यापारियों में आक्रोश, बाजारों में गंदगी
लाटूश रोड, हीवेट रोड और अमीनाबाद जैसे प्रमुख बाजारों में गंदगी को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। नगर आयुक्त के निरीक्षण के दौरान भी सफाई व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त किया गया।

🔴 थर्ड पार्टी से काम कराने का आरोप
नजरबाग-यदुनाथ सान्याल वार्ड रानी लक्ष्मी बाई वार्ड में फरवरी और मार्च 2026 का वेतन एक अन्य संस्था ‘उज्ज्वल एसोसिएट’ द्वारा भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है, जबकि उसकी स्वीकृति अवधि समाप्त हो चुकी थी। अनुबंध में थर्ड पार्टी से कार्य कराने का प्रावधान नहीं है।

🔴 संसाधन और वाहन उपलब्ध नहीं
क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मियों को न तो आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए और न ही कूड़ा उठान के लिए वाहन लगाए गए, जिससे जगह-जगह गंदगी फैल गई।

🟥 स्वच्छ सर्वेक्षण के बीच लापरवाही
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के दौरान भी सफाई व्यवस्था में सुधार न होना गंभीर लापरवाही माना गया है।

🟥 बिल से होगी कटौती
सफाई और कूड़ा उठान में लापरवाही के चलते LSA पर तीन लाख रुपये का अर्थदंड अधिरोपित करने की संस्तुति की गई है, जिसकी कटौती अप्रैल 2026 के बिल से की जाएगी।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!