Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
आवश्यक सूचना

मिडिल एज के लोगों के लिए कितने घंटे की नींद होती है ज़रूरी ?

एक अच्छी नींद दिमाग और शरीर के बेहद ज़रूरी होती है. लेकिन ये नींद कितने घंटों की हो, खासकर 35 साल से ऊपर वाले लोगों को फिट रहने के लिए कितने घंटे सोना ठीक रहता है इसी को लेकर हालही में हुए स्टडी में खुलासा हुआ है!

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की ओर से की गई स्टडी के मुताबिक, मिडिल एज यानि 35 से 40 साल से उपर के लोगों को 7 घंटे की ही नींद लेनी चाहिए. इस उम्र के लोगों को ना तो इससे अधिक सोना चाहिए और ना ही कम. इससे जल्दी बुढ़ापा आ सकता है. साथ ही आप अल्ज़ाइमर्स और अनिद्रा की बीमारी का भी शिकार हो सकते हैं ! रिसर्चर्स ने 38 से 73 उम्र तक के लोगों को स्टडी में शामिल किया. जो लोग 7 घंटे से ज्यादा या कम नींद लेते हैं, उन सभी के टेस्ट के रिज़ल्ट्स काफी खराब आए. ऐसे लोगों में सोचने की स्पीड, सतर्कता और याद्दाश्त में कमी पाई गई. साथ में इन लोगों में परेशानियों को हल करने की क्षमता में भी कमी पाई गई! साथ ही रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 7 घंटे की ये नींद बिना किसी रुकावट के होनी चाहिए, यानी कि गहरी नींद होनी चाहिए. जिससे दिमाग से टॉक्सिक मैटीरियल रिलीज हो सकें और तन-मन दोनों फिट रहें!

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!